- Details
मंडी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंडी जिले के सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी। उन्होंने 500 मीटर लंबे रोड शो के जरिए जनता में जोश भरा। चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद पीएम मोदी पहली बार पहाड़ी राज्य पहुंचे। उन्होंने जनता से बीजेपी को एक और मौका देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने बीजेपी को सत्ता में बनाए रखने का मन बना लिया है और यह राज्य की तेज प्रगति और एक स्थिर सरकार के लिए जरूरी है। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को भी याद किया।
चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'इस बार का हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा। अमृतकाल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खशी है कि हिमाचल के लोग, यहां के युवा, यहां की माताएं-बहनें इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी की ठान चुके हैं।'
- Details
शिमला: हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें यह वादा किया गया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना वापस लाई जाएगी। 18 से 60 वर्ष तक की हर महिला को हर महीने 1500 रुपये पेंशन दी जाएगी। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। 5 साल में युवाओं को 5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का प्रयास कर रही कांग्रेस ने लोक-लुभावन वादे किए हैं। इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ रखा गया है। युवाओं से लेकर महिलाओं और किसानों से लेकर व्यापारियों को कांग्रेस ने अपने पाले में करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि गाय-भैंस पालकों से हर रोज 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा। सड़क बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीणों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। कृषि आयोग का गठन किया जाएगा, जो फसलों का दाम किसानों से बात कर तय करेगा।
- Details
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर एक लाख नौकरियां देगी, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी और प्रत्येक महिला को 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता देगी।
वाड्रा यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नशीले पदार्थों की समस्या से भी लड़ेगी, जो युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है और हर विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश कर्ज में डूब गया है और 63,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का हवाला देते हुए, वाड्रा ने कहा कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी अपने वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस एक लाख नौकरियों का सृजन करेगी...छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां बैठे हैं, उन्होंने तीन साल में पांच लाख नौकरियां दी हैं। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 1.30 लाख नौकरियां दी हैं।''
- Details
शिमला: हिमाचल चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के बागियों से भी खतरा है। टिकट कटने के बाद भाजपा के 19 बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। भाजपा के दो मौजूदा विधायक और 5 पूर्व विधायक निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, जिनको भाजपा ने मना लिया है, वो भी रैलियों में रोते नजर आ रहे हैं।
अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का टिकट कटने के बाद हमीरपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यकर्ताओं को समझाते-समझाते खुद भावुक हो गए। बोले, '2017 के बाद क्या धूमल जी अपने घर बैठे थे? मुख्यमंत्री रहने के बाद पूरे प्रदेश में कोई नेता था, जो प्रदेश भर में हर पोलिंग बूथ पर गया हो। उन्होंने संगठन के लिए अपनी सेहत नहीं देखी। अपने आपको समर्पित कर दिया। क्या आप धूमल जी को कमजोर कर देंगे?' अनुराग ठाकुर तो बस रोए बागी नहीं हुए लेकिन टिकट कटने के बाद भाजपा के कई विधायक और पूर्व विधायक जेपी नड्डा और अमित शाह के मनाने के बावजूद नहीं माने और निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






