ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिमला: आईएसआईएस से कथित संबंध रखने वाले बेंगलूरु के 23 साल के नौजवान को शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बंजर इलाके से एनआईए और स्थानीय पुलिस के दल ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आबिद खान को एक चर्च से गिरफ्तार किया गया जहां वह पिछले चार-पांच महीने से फर्जी पहचानपत्र के साथ रह रहा था। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने कहा कि खुफिया एजेंसियां खान से पूछताछ कर रहीं हैं। सूत्रों के अनुसार युवक के कुछ साथियों ने पूछताछ के दौरान उसका नाम लिया। इन लोगों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि खान ने स्वीकार किया कि वह आईएसआईएस आतंकवादी संगठन की विचारधारा से प्रभावित है। एनआईए और पुलिस ने इस सिलसिले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख