- Details
वॉशिंगटन: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुदू ने अमेरिकी श्रोताओं से वॉशिंगटन में कहा कि उनकी कैबिनेट में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना में ज्यादा सिख हैं। अमेरिकी दौरे के समय उत्तर पश्चिम वॉशिंगटन के अमेरिकी विश्वविद्यालय में छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए त्रुदू ने यह बात कही। विश्वविद्यालय में आधे घंटे के सत्र में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के छात्र जहान ने त्रुदू से कहा कि उनकी कैबिनेट में इतनी संख्या में पंजाबियों का होना वाकई बहुत अच्छा है। कनाडा के अखबार ‘द स्टार’ ने त्रुदू के हवाले से कहा, ‘मेरी कैबिनेट में मोदी की तुलना में ज्यादा सिख हैं।’ पिछले वर्ष नवम्बर में पदभार ग्रहण करने वाले 44 वर्षीय त्रुदू ने अपनी कैबिनेट में चार सिखों को शामिल किया था।
- Details
कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने एवं श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में रविवार को 28 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जो इस महीने इस तरह की यह चौथी घटना है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से ताल्लुक रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट ले जाया गया। थावलपाड्र के तट के समीप मछुआरों की तीन नौकाएं तथा डेल्फ्ट द्वीप के समीप उनकी पांच नौकाएं पकड़ ली गयीं। नौकाएं आगे की कार्रवाई के लिए मन्नार पुलिस और मात्स्यिकी विभाग के हवाले कर दी गयीं देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना की ओर से इस महीने यह चौथी गिरफ्तारी है। श्रीलंका की नौसेना ने बीच समुद्र में अलग अलग जगहों से तीन मार्च को आठ मछुआरों और फिर छह मार्च को 29 अन्य को गिरफ्तार किया। इसके बाद 10 मार्च को भी चार अन्य मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऐसी गिरफ्तारियां रोकने के लिए स्थाई हल तलाशने के तहत समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था और गिरफ्तार भारतीय मछुआरों एवं जब्त नौकाओं की रिहाई के लिए केंद्र से दखल की मांग की थी।
- Details
जिनेवा: सीरिया में 5 साल से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के लिए जिनेवा में सोमवार से शुरू हो रही वार्ता से पहले सीरियाई विपक्ष ने कहा है कि राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता छोड़नी होगी, फिर चाहे वह इसे जीवित रहते हुए छोड़ें या फिर मृत अवस्था में। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में कल जिनेवा में शुरू होने जा रही वार्ता संघर्ष को खत्म करने का सबसे हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रयास है। इस संघर्ष में 2.7 लाख लोग मारे जा चुके हैं और देश की लगभग आधी आबादी अपने घरों को छोड़कर जाने पर विवश हुई है। विपक्ष की ओर से प्रमुख वार्ताकार मोहम्मद अलाउश ने जिनेवा में कल कहा, हमारा मानना है कि हस्तांतरण की अवधि की शुरुआत बशर अल-असद को सत्ता से हटाकर या उनकी मौत के साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा, इसकी शुरुआत शासन की मौजूदगी या शासन प्रमुख के सत्ता में बने रहते हुए नहीं की जा सकती। संयुक्त राष्ट्र अगले छह माह में एक परिवर्ती सरकार और एक नया संविधान लागू करने पर जोर दे रहा है। विधायी एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव अगले साल होंगे।
- Details
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने आज डोनाल्ड ट्रंप को ‘बीमारू झूठा’ करार दिया। दरअसल रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार ट्रंप ने सैंडर्स पर आरोप लगाया था कि शुक्रवार को शिकागो में हुई रैली में हिंसक प्रदर्शनों का अभियान सैंडर्स ने ही आयोजित किया था। रियल एस्टेट के इस विवादग्रस्त दिग्गज ने ओहायो स्थित डेटन में आरोप लगाया, कुछ लोग हमारे कम्युनिस्ट दोस्त बर्नी के प्रतिनिधि थे। ट्रंप ने क्लीवलैंड में आयोजित रैली में भी यह बात दोहराई। ट्रंप ने कहा, ‘आप जानते हैं कि बर्नी कह रहे थे कि श्रीमान ट्रंप को उनकी भीड़ से बात करनी चाहिए। आप जानते हैं ये कहां से आए हैं? ये बर्नी की भीड़ से आए हैं। ये बर्नी की भीड़ हैं। ट्रंप के इन आरोपों को सैंडर्स के प्रचार अभियान की ओर से तुरंत खारिज किया गया। सैंडर्स के अभियान ने ट्रंप की शिकागो रैली में ‘बर्नी-बर्नी’ चिल्ला रहे प्रदर्शनकारियों से खुद को अलग कर लिया। ट्रंप ने शिकागो रैली रद्द कर दी थी। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में यह एक अनोखी घटना है। ट्रंप ने सैंडर्स पर हमला बोलते हुए क्लीवलैंड रैली में कहा, अपने लोगों को संभाल लो, बर्नी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वक्फ बोर्ड में पदेन अधिकारियों के अलावा मुस्लिम सदस्य ही हों: कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ
- वक्फ एक्ट के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
- राहुल-सोनिया पर एक्शन: ईडी दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
- नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट, सोनिया-राहुल के नाम शामिल
- जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
- ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, बोले- मेरी आवाज को दबाने की कोशिश
- वक्फ संशोधन एक्ट के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट पहुंची चार राज्य सरकारें
- गिरफ्तार मेहुल चोकसी के वकील अग्रवाल का दावा- 'मिल जाएगी बेल'
- बाबासाहेब को हराने के लिए बीजेपी के वैचारिक पूर्वज जिम्मेदार: खड़गे
- आप नेता के घर पर सीबीआई रेड, आतिशी बोली- हम डरने वाले नहीं
- सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
- बीजेपी के साथ गठबंधन केवल विधानसभा चुनाव के लिए: पलानीस्वामी
- आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
- बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
- प्रिंसिपल ने गोबर से लेपा क्लासरूम, डुसु अध्यक्ष ने उनका दफ्तर लिपा
- राहुल-खड़गे से मुलाकात के बाद तेजस्वी बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव
- खुद को मिली धमकी पर अखिलेश बोले- सीएम योगी बढ़ावा दे रहे हैं
- स्टालिन ने राज्य को स्वायत्त बनाने का प्रस्ताव विधानसभा में किया पेश
- जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य