ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय

ब्रह्मपुर (ओडिशा): ओडिशा के गंजाम जिले के पोलासरा में हुए पांच श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में कम से कम दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अज्ञात उपद्रवियों ने शनिवार शाम पांच जगहों पर देसी बम फेंके और फरार हो गए। पुलिस ने कहा घटना के पीछे का कारण और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है। रानीपेंठ बाजार इलाके में हुए एक धमाके में दो लोग घायल हो गए।

दोनों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पातल में भेज दिया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने कहा कि गंजाम के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार रात पोलासरा शहर पहुंचे और जांच शुरू की। हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिये इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख