ताज़ा खबरें
'सड़कों पर गढ्ढे, गलियों में अंधेरा है', सपा विधायक ने सरकार को घेरा

हमीरपुर: सदर विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ.मनोज प्रजापति को 17 हजार 771 मतों से पराजित कर दिया। नतीजे आते ही भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल सुमेरपुर गल्ला मण्डी के बाहर आतिशबाजी शुरू हो गई। इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी नौशाद अली तीसरे और कांग्रेस के हरदीपक निषाद चौथे स्थान पर रहे। प्रमुख दलों के अलावा अन्य सभी 5 प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गई।

2017 में भाजपा से सदर विधायक चुने गए अशोक सिंह चंदेल को इसी साल अप्रैल में हाईकोर्ट से सामूहिक हत्याकाण्ड में उम्रकैद की सजा होने के बाद सीट रिक्त हो गई थी। जिस पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का एलान किया था। भाजपा ने इस सीट से पूर्व विधायक युवराज सिंह, सपा ने डॉ.मनोज प्रजापति, बसपा ने नौशाद अली, कांग्रेस ने हरदीपक निषाद को उतारा था।

23 सितंबर को मतदान के बाद शुक्रवार को वोटों की गिनती हुई। भाजपा प्रत्याशी युवराज सिंह ने कुल 74 हजार 168 मत हासिल किए सपा के डॉ.मनोज कुमार प्रजापति को 17 हजार 771 वोटों से शिकस्त दे दी। मनोज को कुल 56 हजार 397 वोट मिले। बसपा के नौशाद अली 28 हजार 749 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस उम्मीदवार हरदीपक निषाद को 16 हजार 83 वोट मिले। चारों दलीय प्रत्याशियों को छोड़कर शेष पांचों प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश, प्रेक्षक शमीमुद्दीन व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने की घोषणा की गई। नतीजों के एलान के साथ ही भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख