ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

लखनऊ: ईवीएम में गड़बड़ी के दावों के बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस पर सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। अगर सब कुछ ठीक है तो जापान जैसा तकनीक में दक्ष देश इस मशीन का इस्तेमाल क्यों नहीं करता है। देश के लोकतंत्र पर जनता का भरोसा होना जरूरी है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर पत्रकारों से यह बात कही।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर कर रही है। ऐसा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। आखिर कुछ तो गड़बड़ी है जिसकी वजह से लोग ईवीएम में भरोसा नहीं कर रहे। विकसित देशों ने इसीलिए ईवीएम को नकारा है। हैकिंग का दावा करने वालों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। आज भी गांवों में लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने वोट साइकिल को दिया था, तो कमल कैसे जीत गया। ईवीएम को लेकर बड़े सवाल उठे हैं, सवाल उठा है कि ईवीएम हैक की गई थी। ईवीएम का सवाल देश की 130 करोड़ लोगों तक जाना चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि वह पहले भी कहते रहे हैं कि चुनाव ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से होने चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख