ताज़ा खबरें
'सात दिन के अंदर सरेंडर कर दें लूटे हुए हथियार': राज्यपाल मणिपुर
सुविधा के अभाव में भी आंबेडकर ने देश राजनीतिक को हिलाया: राहुल
पश्चिम बंगाल: अचानक आए तूफान से ढहे कई मकान, कई लोग घायल
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश
रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, प्रवेश वर्मा समेत 6 बने मंत्री

लखनऊ: अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। 1984 बैच के आइएएस अफसर पांडेय 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव राजीव कुमार का स्थान लेंगे। वर्तमान में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त पांडेय अगले वर्ष 28 फरवरी को सेवानिवृत होंगे। कई दिनों से नए मुख्य सचिव को लेकर जारी अटकलों पर बुधवार शाम अनूप चंद्र पांडेय के नियुक्ति आदेश जारी होने के साथ ही विराम लग गया।

माना जा रहा है कि योगी सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी कृषि ऋणमाफी योजना और यूपी इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन पर पांडेय को मुख्य सचिव पद का इनाम दिया है। मौजूदा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त पद से पहले पांडेय प्रमुख सचिव वित्त सहित कई अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। जानकारों के मुताबिक पांडे, दर्जनभर से अधिक आइएएस अफसरों को पीछे कर मुख्य सचिव बने हैं।

पांडेय को मुख्य सचिव बनाने के निर्णय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों की एक दिन पहले हुई बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख