ताज़ा खबरें
आजम खान और बेटे को सुप्रीम कोर्ट ने मशीन चोरी केस में दी जमानत
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा
वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कैराना और नूरपुर उपचुनावों में गठबंधन को मिली जीत और भाजपा को मिली हार पर सपा नेता आजम खान ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो भी इंसाफ का रास्ता छोड़ेगा, उसकी ऐसी ही जिल्लत होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर 1992 में गठबंधन खत्म नहीं हुआ होता तो आज हिंदुस्तान दुनिया के 4 बड़े देशों में शुमार होता। उपचुनाव में भाजपा की हार पर आजम खान ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अदानी, अंबानी, टाटा, बिरला और रिलायंस जैसे देश को लूटने वाले लोग देश की तकदीर नहीं हैं। देश की तकदीर तो हैं किसान, मजदूर, रिक्शा चलाने वाला और पत्थर तोड़ने वाला।

आजम खान ने आगे कहा कि भाजपा के अहंकार और भाजपा के जुल्म ने लोगों से जीने का अधिकार छीन लिया। इस कारण देश के लोग दहशत में हैं, देश की चौथाई आबादी हर वक्त डर में जी रही है। उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर आजम खान ने कहा कि मालिक सबका एक है और उसके कान हमेशा खुले हुए हैं। यह कुदरत का बदला है। सत्ता चलाने के लिए सरकार चलाने के लिए मुंसिफ होना बहुत जरूरी है।

जो इंसाफ का रास्ता छोड़ेगा उसकी ऐसी ही जिल्लत होगी। अगर 1992 में यह गठबंधन खत्म नहीं हुआ होता तो इस समय देश की तस्वीर ही कुछ और होती। दुनिया के तीन-चार बड़े देशों मे अमेरिका, रूस और चीन में भारत भी शुमार होता। अगर गठबंधन में किसी तरह की कमी ना आए तो लोकतंत्र में जो ज्यादा है उन्हीं का राज होगा और ज्यादा लोग वह हैं जो सताए गए हैं।

यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि कुछ लोगों ने बहुत लोगों के ऊपर राज किया। पुल गिर रहे हैं और दबी हुई लाशें अब तक नहीं निकाली। साथ ही देश में घोटाले हो रहे हैं। बच्चे मर रहे हैं, ट्रेनें लड़ रही हैं, 24-24 घंटे ट्रेन लेट हो रही हैं। ट्रेनें कैंसल हो रही हैं और देश का बादशाह पतंग उड़ा उड़ा के भूखे देशवासियों का मजाक उड़ा रहा है।

बता दें कि कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी की तबस्सुम हसन ने बाजी मारी है। उन्हें कांग्रेस, बसपा और सपा ने समर्थन दिया था। वहीं इस सीट पर भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह बड़े अंतर से हार गईं। ऐसा ही नूरपुर में हुआ। नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के नईम उल हसन ने भाजपा की अवनी सिंह को करीब छह हजार वोटों से हरा दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख