ताज़ा खबरें
आजम खान और बेटे को सुप्रीम कोर्ट ने मशीन चोरी केस में दी जमानत
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा
वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट के विरोध में राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट

कानपुर: कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के 54 वें निर्वाण दिवस पर घण्टाघर में नेहरु प्रतिमा को दूध व गंगाजल से नहलाकर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने श्रद्धासुमन समर्पित करते हुये कहा कि नेहरू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका निभाई। देश में जीवनशैलियांे के मकड़जाल को खत्म किया। देश के सर्वोत्तमुखी विकास की आधार शिला रखी। जायसवाल ने कहा कि नेहरू के संदेश सभी को प्रेरणा देते हैं।

अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने नेहरू को दार्शनिक महायोगी, युगदृष्टा देवपुरुष बतातेे हुये कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है जिसे देश कभी भी भुला नही सकता। संचालन सुशील तिवारी और राजकुमार यादव ने किया।

कार्यक्रम में पवन गुप्ता, मदन मोहन शुक्ल,शंकर दत्त मिश्र, इकबाल अहमद,कमल शुक्ल , सुनील राठौर, रम्मू मिश्रा, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र द्विवेदी, सुधीर साहू, लक्ष्मीकांत तिवारी, हर्षित यादव, इकबाल अहमद, कृपेश त्रिपाठी, ग्रीनबाबू सोनकर, सुबोध बाजपेयी, गुलाब सिंह रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख