ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शहादतगंज में पुलिस के संयुक्त टीम ने एक मदरसे में छापा मारकर 51 लड़कियों को छुड़ाया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उस वक्त वहां 51 लड़कियां मौजूद थीं। पुलिस का कहना है कि वहां मौजूद लड़कियों ने मदरसे के मैनेजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

बीती रात की इस रेड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस का कहना है कि मदरसे का मैनेजर भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पूरी जानकारी देते हुए वेस्ट एरिया के एसपी ने बताया कि हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मदरसा रजिस्टर्ड था या नहीं।

लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि तीन-चार लोग हमारे पास आये और बताया कि मदरसे में अनैतिक काम कई सालों से चल रहा है। फिर हमने अपनी टीम बनाई और कई थानों की फोर्स के साथ मदरसा में जांच की और संचालक को गिरफ्तार कर लिया। 51 लड़कियां को बरामद किया गया। सभी को उनके घर भेजा जाएगा।

मदरसा जामिया खदीजातुल लीलनवात यासीनगंज के प्रबंधक मो तैयब जिया संचालक हैं। उन पर कई छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

इस संबंध में पीड़ित लड़कियों ने अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम), अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीएम) और महिला उप निरीक्षक की मौजूदगी में बयान दर्ज कराया।

इससे पहले मदरसे की छत पर चढ़कर छात्राओं ने पर्ची फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि मदरसा संचालक लड़कियों की सप्लाई करता था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख