ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अब अपने पुत्र तथा पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सुर में सुर मिलाने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगवाने के मुकाबले में अखिलेश यादव इटावा के सैफई में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लगवा रहे हैं। मुलायम सिंह यादव भी इस मामले में उनके पक्ष में हैं।

मुलायम सिंह यादव ने गाजियाबाद में आज बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान अखिलेश यादव के समर्थन में हैं। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि श्रीराम तो सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं जबकि भगवान श्री कृष्ण उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत में भी पूजे जाते हैं।

गाजियाबाद में मुलायम सिंह यादव आज यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पधारे थे। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैशाली इलाके में आयोजित कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारत में भले ही भगवान श्रीराम के अनुयायी बहुत से हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी भी उनसे कम नहीं हैं।

यहां उन्होंने भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर जो बयान दिया उसके बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति लगवाने के मुकाबले में अखिलेश यादव इटावा के सैफई में भगवान श्रीकृष्ण कर मूर्ति लगवा रहे हैं।

यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश तथा समाज में सभी वर्ग का सम्मान होना चाहिए। यहां तो परिचय सम्मेलन हो रहा है, वह तो ठीक है लेकिन यादव के साथ ही अन्य को भी सम्मान मिले तो अच्छा है। महिला व बच्चों को भी सम्मान मिले। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य आशु मलिक भी मौजूद थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख