ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी, मथुरा, झांसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद व सहारनपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता संयुक्ता भाटिया को लखनऊ से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही पार्टी अब तक 13 नगर निगमों के लिए मेयर पद के प्रत्याशी तय कर चुकी है। अब उसे दो प्रत्याशियों की और घोषणा करनी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने देर शाम प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

इसमें लखनऊ से संयुक्ता भाटिया के अलावा अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायवसाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंहल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद से आशा शर्मा व सहारनपुर से संजीव वालिया को मेयर पद के लिए भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वाराणसी से प्रत्याशी बनाई गई मृदुला जायसवाल भाजपा के सांसद रहे स्व. शंकर प्रसाद जायसवाल की पुत्रवधू हैं। इसी तरह लखनऊ से प्रत्याशी बनाई गई संयुक्ता भाटिया लखनऊ कैंट से भाजपा के विधायक रहे स्व. सतीश भाटिया की पत्नी हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख