ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरिशस के दौरे से लौट चुके हैं। लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी ऊंचाहार हादसे के पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। बुधवार को रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी के प्लांट में बॉयलर फटने से 30 ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को दिल्ली के सफदरजंग और एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है।

हादसे के तुरंत बाद सीएम योगी ने मृतकों को परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया था। एनटीपीसी हादसे के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात दौरा बीच में छोड़कर पीड़ितों से मिलने रायबरेली पहुंचे थे।

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने भी ऊंचाहार जाकर पीड़ितों का हाल जाना। हादसे की जांच के लिए एक्सपर्ट की एक टीम बनाई गई है जो कि 30 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट देगी।इसके अलावा वर्कर कंपनसेशन के तहत 8 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने मामले की जांच कमेटी गठित कर दी है। एस के राय की अगुवाई में एक कमेंटी घटना की जांच करेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख