शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना देखने को मिली है। 12 साल की मासूम के साथ कुछ दरिंदों ने बेरहमी के साथ पहले रेप किया बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस घटना की एफआईआर पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज कर ली है और पड़ताल शुरु कर दी है। मृत लड़की का शव मगंलवार को गन्ने के खेत में मिला।
पुलिस के मुताबिक दलित लड़की मंगलवार से गायब थी। उसके घरवालों ने उसे आस-पास खोजा लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चला। फिर शाम को लड़की का शव पास के गन्ने के खेत में मिला, जिसके बाद मृतिका के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना को अंजाम कितने लोगों ने दिया फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है। शव के पास शराब की बोतलें भी मिलीं हैं। पुलिस के मुताबिक किशोरी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में खेत में पड़ा था। उसके शरीर में जगह-जगह चोट के निशान थे। गैंगरेप के दौरान उसके शरीर को नोंचा और काटा गया था।
लड़की के शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद डॉक्टर अजय नागर ने बताया कि लड़की को मारते समय आरोपियों ने बिल्कुल भी दया नहीं दिखाई। उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना भले ही निर्भया कांड से अलग है मगर स्थिति बिल्कुल वही है। इसमें आरोपियों ने बच्ची पर बिल्कुल भी रहम नहीं किया।