ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गौहत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो माहौल बिगड़ सकता था।

पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह के अनुसार, ''कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में बीती रात कुछ लोग गणेश प्रसाद दीक्षित की बछिया उनके दरवाजे से खोल ले गए और गांव के बाहर मक्के के खेत में ले जाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया''।

गोहत्या का आरोप गणेश दीक्षित के पड़ोसियों पर लगा है जो उन्हीं के समुदाय से आते हैं। बछिया के गायब होने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के पास ही एक खेत में कुछ आहट मिली। लोगों के पहुँचने पर दोनों मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और मौके से भागते हुए रामसेवक व मंगली को पकड़ लिया।

सिंह ने बताया अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख