ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाएं। उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को दौरे की अनुमति दे दी है। इससे पहले यूपी प्रशासन ने राहुल गांधी को अमेठी दौरे की इजाजत नहीं दी थी। राहुल गांधी के दौरे पर यूपी प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक लगाई थी।

इससे पहले राहुल गांधी के अमेठी दौरे की प्रशासन से अनुमति न मिलने पर कांग्रेस ने विरोध जाहिर कराया था। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार नहीं चाहती कि राहुल अपने संसदीय क्षेत्र में आएं।

उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा था, 'सारे त्योहार खत्म हो गए हैं, फिर भी त्योहारों का बहाना बनाकर राहुल गांधी को अमेठी आने से रोका जा रहा है।'हालांकि इसके बाद अमेठी प्रशासन का एक पत्र सामने आया है जिसमें कहा गया है कि उन्हें अमेठी दौरे के लिए रोका ही नहीं गया था। यह सब बातें दुष्प्रचार के चलते की जा रही है।

इस बीच, भाजपा की ओर से बयान आया है कि राहुल गांधी के दौरे पर क्या फैसला लेना है यह प्रशासन तय करता है पार्टी ऐसी सतही राजनीति नहीं करती है। भाजपा के यूपी प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, 'भाजपा सतही राजनीति नहीं करती है, राहुल के दौरे को लेकर जो भी फैसला लेना है वो जिला प्रशासन अपनी सहूलियत के हिसाब से लेगा।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख