ताज़ा खबरें
आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को कैलाश गहलोत के रूप में बड़ा झटका लगा। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। ऐसे में यह सवाल सभी के मन में था कि कैलाश गहलोत के सारे विभाग किसके पास रहेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसका जवाब दे दिया। गहलोत के सारे विभाग मुख्यमंत्री आतिशी के पास रहेंगे। सीएम आतिशी ने इसको लेकर उप राज्यपाल (एलजी) को प्रस्ताव भेजा है। कैलाश गहलोत के पास परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गृह और महिला एवं बाल विकास विभाग थे।

कौन हैं कैलाश गहलोत?

दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा से कैलाश गहलोत वर्तमान विधायक हैं। साल 2015 में उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 2017 में दिल्ली सरकार में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली। बता दें कि कैलाश गहलोत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई की है। गहलोत का जन्म 22 जुलाई 1974 को नजफगढ़ में हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट वकालत कर चुके हैं। साल 2018 में गहलोत आयकर विभाग की जांच के दायरे में आए थे। जिसने कथित कर चोरी के मामले में उनसे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी भी हुई थी। कैलाश गहलोत के पास परिवहन, कानून, न्याय और विधायी मामले, सूचना और प्रौद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख