ताज़ा खबरें
आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन दिल्ली में किया गया। कांग्रेस की ओर से मीम अफजल ने कहा,"हमारे ऊपर देशद्रोही होने का आरोप वो लोग लगा रहे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों का साथ दिया था।" गौरतलब है कि राहुल गांधी जेएनयू गए थे और वहां छात्रों से मुलाकात की थी। राहुल ने कहा था, इस संस्थान की आवाज दबाने वाले लोग राष्ट्रविरोधी हैं। वे लोग युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मैं हैदराबाद में था और इन्हीं लोगों ने या इन्हीं नेताओं ने कहा कि रोहित वेमुला राष्ट्रविरोधी थे।' राहुल गांधी, अजय माकन और आनंद शर्मा के साथ जेएनयू पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार जेएनयू जैसे संस्थान पर अपनी धौंस जमा रही है जो पूरी तरह से निंदनीय है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत विरोधी भावना को

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख