ताज़ा खबरें
हरियाणा में कांग्रेस की आंधी, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी सबसे आगे
हरियाणा:शाम 5 बजे तक 61% मतदान, नूंह जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग
कांग्रेस ने किसानों को गरीब, बदहाल बनाने में कसर नहीं छोड़ी: मोदी
संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण पर 50% की सीमा हटाना जरूरी:राहुल गांधी
सीएम वही होगा, जिसे विधायक चाहेंगे और हाईकमान तय करेगा: हुड्डा

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे कांग्रेस विधायक चाहेंगे और हाईकमान तय करेगा। हम बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और विकास आदि मुद्दों पर काम करेंगे।

कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं: दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और यहां के नौजवान, किसान, बेटियों और संविधान के सम्मान को बचाने के लिए वोट डाला। बीजेपी मान रही है कि कांग्रेस की सरकार आ रही है, तभी उनका सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि कांग्रेस का सीएम कौन बनेगा? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सीएम अनिल विज को सीएम आवास आने का न्यौता दे देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम की शपथ वो लेगा जो अलाकमान तय करेगा। बीजेपी ने खट्टर की तस्वीर तक नहीं लगाई। जेजेपी, इनेलो, निर्दलीयों को बीजेपी ने उतारा है। कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटें जीत रही हैं।

कांग्रेस 75 सीटों पर जीतेगी: अशोक तंवर

कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी 75 सीटों जीतेगी. बीजेपी में दलित, शोषित और पिछड़ा के लिए कोई जगह नहीं है। बीजेपी की भारी सफाई होने वाली है। भारी जीत की ओर कांग्रेस पार्टी अग्रसर है।

हरियाणा में कांग्रेस 80 सीट जीतेगी: राम गोपाल यादव

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सपा महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में बीजेपी सिर्फ 10 सीट जीतेगी और कांग्रेस 80 सीट जीतेगी।

हरियाणा को क्रांति की जरूरत- रणदीप सुरजेवाला

रणदीप सुरजेवाला ने जनता से कहा कि इस पर्व में बढ़ चढ़ कर हिससा लें। बदलाव लोगों के चेहरे पर है, क्योंकि अब लोग थक गए हैं। हरियाणा में एक क्रांति की जरूरत है। बीजेपी के उम्मीदवार सबसे बड़े गुंडे हैं। अगर आपके पास कोई विजन है तो आपको जरूर अच्छा परिणाम मिलेगा।

हम जीतेंगे और सरकार बनाएंगे: ओम प्रकाश चौटाला

ओम प्रकाश चौटाला ने कहा है कि मुझे किसी की लहर नहीं दिख रही है। हम जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। आईएनएलडी किंग मेकर होगी। वहीं अभय चौटाला ने 30-35 सीटों पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास लोग आएंगे। हम नहीं जाएंगे किसी के साथ। इसके अलावा आदित्य चौटाला ने कहा है कि पहले परिवार अलग था। बीजेपी से चुनाव लड़े, इस बार एक साथ हैं। आईएनएलडी और चौटाला परिवार। जीत हमारी है। अभय चौटाला सीएम बनेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख