ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

इटानगर: भारी बारिश से भूस्खलन के कारण अरूणाचल प्रदेश के सुदूरवर्ती अंजाव जिले में हायूलिआंग का सड़क संपर्क कट गया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पिछले 26 दिन से अंजाव में भारी बारिश हो रही है और आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हायूलियांग का कल से ही संपर्क कटा हुआ है। कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से चिंगरालियांग गांव में तीन सरकारी भवन और सीढ़ियां ध्वस्त हो गयी। हालांकि वहां से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हायूलियांग के अतिरिक्त विकास आयुक्त बी तोवसिक ने बताया कि इलायची सुखाने वाला एक छप्पर बह गया हालांकि लोगों और सामग्री को वहां से निकाल लिया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख