ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चायगांव: कामरूप जिले में एक गर्भवती महिला के साथ केंद्रीय बल के एक जवान के कथित दुव्र्यवहार को लेकर उग्र हुए मतदाताओं के समूह को तितर-बितर करने के लिए एक मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ कर्मियों ने हवाई फायर किए। पुलिस अधीक्षक प्रशांत सैकिया ने कहा कि यह घटना नित्यासर खुला बाजार एल पी स्कूल मतदान केंद्र की है, जहां एक महिला अपना वोट डालने के बाद वापस अंदर जाकर वहां छूटे अपने बच्चे को लेकर आना चाहती थी। सीआरपीएफ के जवान ने महिला को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की तो अन्य मतदाता उग्र हो गए। इससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद सीआरपीएफ कर्मियों ने हवाई फायर किए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना के बाद मतदान केंद्र पर तैनात पूरे दल को बदलकर एक दूसरा दल वहां तैनात कर दिया गया है। सैकिया ने कहा कि बाद में स्थिति को काबू में लाते हुए मतदान जारी रखा गया।

कमलपुर (असम): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह काला धन वापस लाने के ‘बड़े वादे’ करते हैं और पूछा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे का नाम 'पनामा पेपर्स' में आने पर उन्होंने मामले की जांच क्यों नहीं कराई। राहुल ने असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 अप्रैल को यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'पनामा पेपर लीक हो गए हैं और पनामा में रखे गए काले धन के बारे में कई नाम उजागर हुए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बेटे अभिषेक सिंह का पनामा में खाता होने का भी जिक्र है।' राहुल ने कहा, 'मोदी विदेशों में रखे काले धन को वापस लाने के आपसे बड़े वादे करते हैं। उन्हें कम से कम बताना चाहिए कि उनमें मुख्यमंत्री के बेटे का नाम आने पर जांच के आदेश क्यों नहीं दिए गए।' उन्होंने कहा कि संसद में उन्होंने मोदी से पूछा कि आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को वापस देश क्यों नहीं लाया गया जो देश से भाग गए हैं। उन्होंने कहा, 'मोदी जी ने जवाब में एक भी शब्द नहीं कहा।' उन्होंने आरोप लगाया, ‘विजय: माल्या ने देश छोड़ने से पहले संसद भवन में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी।

नौगांव: नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से असम में चुनावी अभियान की कमान संभाली। अपनी चुनाव प्रचार मुहिम की शुरूआत करने से पहले नीलाचर पर्वत पर स्थित भगवती मां कामाख्या देवी के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा की। मां कामाख्या के दर्शन के बाद वह असम के नौगांव पहुंचे। वहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। उनके निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रही। उन्होंने कहा कि उनको तो सिर्फ अपने बेटे बेटियों की परवाह है। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद यहाँ नई सरकार को आना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी के हाथ में रिमोट कंट्रोल मत देना। असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिएगा। मोदी ने असम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यहां न तो मनरेगा को ठीक से लागू कराया गया न ही गरीबों के लिए घर बनाए गए। आज हिंदुस्तान की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। इससे पहले वह कामाख्या मंदिर गए जहां उन्होंने न सिर्फ भगवान के दर्शन किए बल्कि नवरात्रि के कारण कन्याओं से भी आशीष लिया। नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सारूखेतरी (असम): कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विदेश दौरों के दौरान बड़े बड़े बयान देने और देश में घृणा फैलाने का आरोप लगाया, साथ ही असम में मतदाताओं को सचेत किया कि भाजपा की कथित साम्प्रदायिक राजनीति का नियंत्रण नागपुर से होता है। निचले असम के बारपेटा जिले में सारूखेतरी क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मोदीजी जब विदेश जाते हैं तब सबको गले लगाते हैं और आवाम को लेकर बड़ी बड़ी बातें करते हैं पर देश में वापस आकर नफरत फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि असम में सांप्रदायिकता का खतरा बढ़ रहा है क्योंकि भाजपा साम्प्रदायिकता फैलाने और समाज को बांटने में लगी हुई है जो सदियों से प्रेम, शांति और सौहार्द के सिद्धांत से रह रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असम सौहार्द का जगमगाता उदाहरण है जहां के लोग शंकरदेव और अजान फकीर के उपदेशों का अनुसरण करते हैं। मोदीजी और उनके मंत्री राज्य में झूठे वादे कर रहे हैं और लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख