ताज़ा खबरें
केंद्र के साथ बैठक बेनतीजा, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसान
राज्यों के विकास सूचकांक और बीपीएल में विरोधाभास है: सुप्रीम कोर्ट
आयत वाली कोई चादर नहीं जलाई गई: नागपुर हिंसा पर सीएम फडणवीस
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की आठ साल की पोती की सोमवार की आधी रात में निधन हो गया। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी कीया सोमवार को बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाते समय जल गई थी। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसका निधन हो गया।

बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज संसदीय सीट से भाजपा की सांसद हैं। सोमवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे बच्चों के साथ पटाखे छुड़ाते समय रीता बहुगुणा जोशी की पोती जल गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

सांसद ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव से बात कर बच्ची को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी कर ली थी। मंगलवार सुबह बच्ची को दिल्ली ले जाना था। लेकिन आधी रात 1.30 से 2 बजे के आसपास बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता सगी बहनों के सोमवार शाम करीब 7 बजे तालाब में उतराते शव मिले। उनकी आंख और सिर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस शवों को किसी तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, देर रात को एसपी प्रशांत वर्मा और एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। असोथर थाना क्षेत्र निवासी दो बहनें घर से दोपहर 12  बजे निकली थी। शाम तक बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के किनारे तालाब में देर शाम दोनों के शव मिले। ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। बहनों की आंखों और सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहनों के चाचा ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में हालात स्पष्ट हो जाएंगे।

लखनऊ: बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में सातवीं बार नीतीश कुमार के शपथ लेने पर सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में कटाक्ष किया है। अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा-'घुटन तो उन्हें भी होगी घोंटकर गला आवाम के फैसले का आज सरेआम जो सच की कसम खा रहे हैं।' 

इसके पहले राजद नेता तेजस्‍वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने भी नीतीश पर तंज कसा। तेजस्‍वी ने एक ट्वीट के जरिए अपने बधाई संदेश में नीतीश कुमार को 'मनोनीत' मुख्‍यमंत्री कहकर सम्‍बोधित किया। तेजस्‍वी ने लिखा-नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत' होने पर शुभकामनाएं. आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं एनडीए के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगे।

बलिया: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के चुने गए नए यूपी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने दावा किया है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कसकर अभी से तैयारी में लग जाएं। बसपा संस्थापक काशीराम साहब ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी। इसे साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। यह बातें उन्होंने बलिया जिले के फेफना स्थित कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में कही थीं।

प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान को नकार रही है। संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। आए दिन हो रही हत्याएं, लूट, दुष्कर्म आदि घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। अब लोग उम्मीद भरी निगाहों से बसपा मुखिया मायावती की तरफ देख रहे है। बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। राजभर समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख