नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा के चुनाव। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। 23 मई को मतगणना होगी। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के आधार पर देश का सबसे बड़ा राज्य है। राज्य में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जो देश में किसी एक राज्य में सबसे अधिक हैं। यही कारण है कि देश की राजनीति, खासकर केंद्र की सरकार के लिहाज से यूपी अहम राज्य है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से राज्य की राजनीति पर पूरे देश की नजर है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। हालांकि मुलायम सिंह और उनके पुत्र अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और चौधरी अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल भी राज्य के महत्वपूर्ण राजनीतिक दल हैं।
उत्तर प्रदेश में किस चरण में किन जिलों में होंगे चुनाव
पहला चरण
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद,गौतम बुद्ध नगर।
दूसरा चरण
नगिना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सिकरी।
तीसरा चरण
मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुर, एटा, बदायूं, आवलां, बरेली, पीलीभीत
चौथा चरण
शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फरूर्खाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर,जालौन, झांसी, हमीरपुर
पांचवां चरण
धनौरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
छठां चरण
सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फुलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकनगर, श्रावस्ती, डमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
सातवां चरण
महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, रार्बट्सगंज
लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 2019
चरण पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवां छठा सातवां
तारीख11 अप्रैल18 अप्रैल23 अप्रैल29 अप्रैल6 मई12 मई19 मई
सीटें919711571515959
राज्य2013149778
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की लोकसभा सीटों के आंकड़े
राज्य में सत्ताधारी दल / गठबंधन: एनडीए जिसमें भाजपा के साथ अपना दल शामिल हैं।
राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या: 80
लोकसभा सीटों पर पार्टी के लिहाज से कब्जा : भाजपा-68, कांग्रेस -2, सपा-7, अपना दल-2, रालोद-1
राज्य में मतदाताओं की संख्या: 13,88,10,557
2014 में मतदान: 58%
कद्दावर नेता: योगी आदित्यनाथ (भाजपा), अखिलेश यादव, मुलायम सिंह(सपा), मायावती (बीएसपी), राहुल गांधी, सोनिया गांधी(कांग्रेस), चौधरी अजीत सिंह, जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल)
मुख्य मुद्दे: सुशासन, विकास, कानून और व्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और घरेलू विद्युतीकरण