ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ द्वारा 24 घंटे में मंदिर बनवाए जाने के मसले पर कहा कि किसानों का खेत सांडो से बचा लो वो काफी है। 24 घंटे में मंदिर बनवाना दूसरी बात है।उन्होंने कहा, 26 जनवरी को मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा हो तो समझ लो मुख्यमंत्री कैसे हैं। हम तो यही निवेदन करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट तय करेगा।''

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर मसले को 24 घंटे के भीतर निपटाने का दावा किया था। उनका कहना है कि राम मंदिर मसले पर लोगों का धैर्य समाप्त हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट इस विवाद पर जल्द आदेश देने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि इसे हमारे हवाले कर देना चाहिए और 24 घंटे के भीतर इसका समाधान हो जाएगा।

कुंभ में मैली गंगा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा जब कभी समाजवादियों को मौका मिलेगा नदियों को साफ करेंगे। जिस तरह हमने गोमती को साफ किया था, उसी तरीके सभी शहरों में काम शुरू हो जाए तो गंगा मैया वैसी ही बहेंगी, जैसे पहले थीं। योगी सरकार द्वारा संगम किनारे प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भले ही कैबिनेट बैठ जाए लेकिन अगर उसे किसानों का भला ना हो तो बेकार है।

 प्रियंका गांधी के राजनी‍ति में आने पर अखि‍लेश यादव ने सीधा जवाब नहीं दि‍या, उन्‍होंने कहा, मैं तो चाहता हूं ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ी राजनीति में आए।  अखिलेश ने महागठबंधन के सवाल पर कहा, हमारी पार्टी और बसपा का गठबंधन हुआ है, कांग्रेस को तो  इस गठबंधन का समर्थन करना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जनता का गठबंधन है। इसे जनता समर्थन देगी। कांग्रेस को भी गठबंधन का समर्थन करना चाहिए। 

भाजपा के लोगों ने दो दो शपथ ली हैं

अखिलेश ने कहा, देश ने बहुत भरोसे के साथ भाजपा की सरकार बनाई थी। भारतीय जनता पार्टी ने निराश किया। ना अच्छे दिन आए, न 15 लाख और ना नौकरियां आईं। ना जीएसटी से व्यापार बड़ा। भाजपा के लोगों ने दो-दो शपथ ली हैं। एक आरएसएस की और दूसरी संविधान की। कभी कभी भूल जाते हैं कि किस शपथ से देश चलाना है और किस शपथ से संविधान चलाना है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने साथ लड़ने का फैसला किया है। दोनों ही पार्टियां 38-38 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगी। वहीं अमेठी और रायबरेली में गठबंधन ने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। बता दें कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं और रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं। वहीं इस गठबंधन ने 2 सीटें अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है।

 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख