ताज़ा खबरें
प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी के लिए 'सीमा सुरक्षा नियमों' को बदला: खड़गे
महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ गठबंधन आगे रहेगा या नहीं, ये नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में क्या होना है, ये राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। सपा के साथ दोस्ताना है और दोस्ताना में लेन-देन नहीं होता। बब्बर गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ईवीएम पर कांग्रेस ने चिट्ठी जारी की थी कि जो सारे विपक्षी दलों का फैसला, वही हमारा। उन्होंने भगवाकरण पर कहा कि आस्था पोतने से नहीं आती। इस तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं और रंग को आस्था से अलग कर रहे। जो तौलिया भी भगवा इस्तेमाल करता है, उस पर टिप्पणी भी बेकार है।

सन 2019 के चुनाव के बाबत उन्होंने कहा कि हम तैयारी कर रहे हैं। लोगों से सुझाव ले रहे हैं। जल्द ही ब्लू प्रिंट सामने आएगा। इस हफ्ते के आखिरी तक प्रदेश के कुछ सवालों के जवाब सामने होंगे।

उन्होंने रायबरेली से सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम चाहते हैं कि वो लड़ें।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख