ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

गाजियाबाद: गाजियाबाद में कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। यह झड़प उस समय हुई, जब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर किसानों से मुलाकात करने के लिए लोनी के मंडोला जा रहे थे।

पुलिस ने राज बब्बर को लोनी के सोनिया विहार इलाके में रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के रोकने के बावजूद राज बब्बर समेत दर्जनों कांग्रेसी लोनी जाने को लेकर अड़े गए और बीच सड़क पर बैठ गए।

इस दौरान कांग्रेस की महिला नेताओं के साथ बदसलूकी भी हुई। भारी हंगामे के बाद पुलिस ने राज बब्बर समेत सैकड़ो कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख