ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

कानपुर देहात: झींझक नगर पालिका के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के परिवार से दो लोगों की दावेदारी को दरकिनार कर भाजपा ने तीसरे को टिकट दे दिया। इस पर राष्ट्रपति की भतिज बहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह नौ नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

झींझक नगर पालिका अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित होने के बाद इस बार भाजपा से राष्ट्रपति के परिवार के दो लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। टिकट मांगने वालों में उनकी भाभी विद्यावती के अलावा भतीजे पंकज कोविंद की पत्नी दीपा कोविंद शामिल थीं। मंगलवार को जारी हुई भाजपा की सूची में उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है।

भाजपा ने सरोजनी देवी कोरी को झींझक से उम्मीदवार घोषित किया है। सूची जारी होते ही दीपा कोविंद ने निर्दलीय ताल ठोंकने का ऐलान किया है।

दीपा के पति पंकज ने बताया कि तीन महीने से चुनाव को लेकर तैयारियां कर रहे थे। सूची में स्थान न मिलने पर जनता के आदेश पर ही दीपा ने मैदान में उतरने का फैसला किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख