ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ राजधानी लखनऊ में मानहानि का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 4 नवबंर की तारीख तय की है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए 'कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ' का नारा देने के लिए भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता गंगा सिंह ने अदालत में अर्जी देकर बताया कि उन्हें समाचार पत्रों से पता चला कि भाजपा की ओर से वक्तव्य दिया गया है कि 'कांग्रेस का हाथ, आतंकवाद के साथ।'

याचिका में कहा गया है कि किसी के लिए व्यक्तिगत बयान देना तो ठीक है, लेकिन कांग्रेस प्रतिष्ठित कार्यकर्ताओं का समूह है। समूची कांग्रेस को आतंकवाद समर्थक बताने पर कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

इससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख