ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज (बुधवार) दो अध्यादेशों को लागू करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी जिनमें से एक उत्तराखंड में राजनीतिक संकट के मद्देनजर एक अप्रैल के बाद भी धन खर्च करने के लिए अधिकृत करने वाला है। दूसरा अध्यादेश शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 में संशोधन के लिए जारी किया गया है। कैबिनेट ने जनवरी में जारी किये गये एक अध्यादेश के फिर से लागू करने की सिफारिश की है क्योंकि संसद निश्चित समय में इसकी जगह लाये जाने के लिए विधेयक को पारित नहीं कर सकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर मौजूदगी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले किये गये। मोदी ब्रसेल्स में हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख