ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

गोवा: भारतीय नौसेना का एक मिग-29के विमान रविवार सुबह गोवा तट के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित निकल आया। साथ ही कहा कि हादसे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। यह सुबह करीब साढ़े दस बजे गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, 'विमान का पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया और उसकी हालत ठीक है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।' इस विमान ने गोवा के वास्को स्थित आईएनएस हंसा अड्डे से उड़ान भरी थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख