- Details
जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ ही जगदलपुर में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ की जो हालत की उसे पूरा देश देख रहा है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है, अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्यों में पहुंच चुका है। ये लोगों की आंख में धूल झोंकते हैं और भ्रष्टाचार करते हैं। कांग्रेस ने घोटालेबाज सरकार दी है। इसलिए आज राज्य के कोने से एक ही आवाज आ रही है। हर व्यक्ति यही कह रहा है अब और नहीं सहेंगे। बदल कर रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्टरों, बैनरों में दिखता है। या तो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी में दिखता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ दिया है- झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है, अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो। कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के लिए 5 गुना ज्यादा बजट देती है।
- Details
रायपुर: ईडी ने छत्तीसगढ़ की आईएएस ऑफिसर रानू साहू को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ईडी ने मनी लांड्रिंग का नया मामला दर्ज किया है। कल ईडी ने रानू साहू समेत छत्तीसगढ़ में कई कारोबारियों और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के यहां छापेमारी की थी। इस दौरान रानू साहू के घर तीसरी बार रेड हुई थी।
इससे पहले उनके यहां कोयला खनन में लेवी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग में रेड हो चुकी है। इतना ही नहीं उनके पति आईएएस जेपी मौर्या के यहां भी रेड हो चुकी है। रानू साहू रायगढ़ की कलेक्टर रह चुकी हैं।
कल यानी शुक्रवार को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस अधिकारियों और कांग्रेस नेता के घर पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि आईएएस अधिकारी रानू साहू, कुछ अन्य अफसरों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान केंद्रीय रायपुर में आईएएस अधिकारी साहू और कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे के आवासों पर छापा पड़ा।
- Details
रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में कुछ आईएएस अधिकारियों और एक कांग्रेस नेता के खिलाफ छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रानू साहू, कुछ अन्य नौकरशाहों और छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को रायपुर में आईएएस अधिकारी साहू और अग्रवाल और कोरबा में कोरबा नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे के आवासों के बाहर देखा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि, अभी तक ये आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस मामले में छापेमारी की जा रही है। लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह कथित चावल घोटाले से जुड़ा हो सकता है। एजेंसी राज्य में कथित कोयला खनन और शराब घोटाले की जांच कर रही है।
- Details
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। पांच साल बीत गए, लेकिन सच यह है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। उन्होंने आरोप लगाया कोयला माफिया, बालू माफिया, भू-माफिया... न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






