- Details
रायपुर (जनादेश ब्यूरो): छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप चुके हैं। सत्ता परिवर्तन की इस प्रक्रिया के बीच मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को गलत प्रक्रिया से काम न करने की हिदायत दी।
प्रशासनिक अधिकारियों को दी हिदायत
डॉ रमन सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज कुछ सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जोकि पूर्णतः अनुचित है। मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता, तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।"
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ऱविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं, चुनाव में कांग्रेस को मिली हार को स्वीकार करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, ''जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बड़ी हैं, जनता के विवेक का सम्मान करता हूं।'' बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत का दावा करते हुए उसे 75 से अधिक सीट मिलने का अनुमान जताया था। हालांकि नतीजों में यह बहुमत से काफी दूर है।
जनता का जनादेश हमेशा सिर आंखों पर: सीएम बघेल
सीएम बघेल ने रविवार रात 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,''जनता का जनादेश हमेशा सिर आंखों पर रहा है। आज भी इस परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं। इस बात का संतोष है कि 5 साल में आपसे किए हर वादे को पूरा किया, वादे से ज्यादा देने का प्रयास किया और छत्तीसगढ़ महतारी की भरसक सेवा की। जनता की अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बड़ी हैं, जनता के विवेक का सम्मान करता हूं।''
- Details
रायपुर (जनादेश ब्यूरो): छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर पूर्व सीएम और बीजेपी के सीनियर नेता रमन सिंह ने कहा कि बीजेपी 52 से 55 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। 75 पार करने वाली कांग्रेस कहीं-कहीं 40 पर सिमट रही है। लेकिन नतीजों में कांग्रेस 35 तक भी नहीं पहुंचेगी।
सीएम बघेल ने कहा- हम लक्ष्य के आसपास रहेंगे
एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "अभी 6-7 सर्वे हुए हैं और किसी के भी आंकड़े एक समान नहीं है। हमने 75 पार का लक्ष्य रखा था, हम उसी के आसपास रहेंगे।" उन्होने कहा कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार फिर बनाएंगे।
टीएस सिंह देव ने कहा- हाईकमान का फैसला स्वीकर होगा
हुए उम्मीद जताई कि कांग्रेस साठ सीटों के नजदीक रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता जो देगी उसे स्वीकार करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि नए मतदाता कई तरह के नए प्रभाव में आते हैं। सोशल मीडिया का जमाना है। अगर सरकार बनाएंगे तो हाईकमान का फैसला स्वीकर होगा।
- Details
रायपुर (जनादेश ब्यूरो): छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। तीन दिसंबर को चुनाव नतीजे सामने आएंगे। वहीं, रिजल्ट के इंतजार के बीच काफी नेता छुट्टी मना रहे हैं। नेता वर्ग सियासत छोड़ अलग-अलग अपने कामों में जुटे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल किसानों के बीच अपना समय बिताते दिखे हैं। सीएम बघेल ने 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ी परंपरा बढ़हौना को निभाने के लिए खेत पहुंचे थे। जहां उन्होंने धान की फसल की कटाई की और खेती और कटाई से जुड़े नियमों और परंपराओं को निभाया। वहीं, इस दौरान उन्होंने किसानों की बात की, जबकि राजनीति में सरकार बनाने और ऑपरेशन लोटस को लेकर बड़ी बात कही है।
सीएम भूपेश बघेल शनिवार को पाटन के कुरुडीह स्थित खेत पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर धान की फसल की कटाई की। इसके साथ छत्तीसगढी परंपरा बढ़हौना परंपरा को निभाया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मुक्तश्वरी बघेल, बेटे चेतन बघेल समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






