- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नक्सलियों और बीएसएफ और डीआरजी की टीम के बीच मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से एके-47 बरामद किए गए हैं। इलाके में खोज अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने कहा कि कुछ नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है। कांकेर के एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। कांकेर में नक्सलियों ने गोलीबारी में एके-47 राइफल का भी इस्तेमाल किया है। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है।
कांकेर की यह घटना बांदे थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों के आसपास उस वक्त हुई है, जब सुरक्षाकर्मियों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ दोपहर 1 बजे के करीब हुई है।
उधर, सुकमा और नारायणपुर में भी नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुकमा में कुछ जवान घायल भी हुए हैं। दूसरी तरफ सुकमा के ताड़मेटला और दुलेट के बीच सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कोबरा 206 के जवानों के साथ मुठभेड़ हो रही है।
- Details
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा का संकल्प पत्र है, दूसरी तरफ कांग्रेस का झूठ का कारोबार। आप सभी को कांग्रेस ने विश्वासघात के सिवाय कुछ नहीं दिया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने भी पूरे नहीं किए। इन्होंने तो महादेव के नाम पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज देश-विदेश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से सट्टेबाजी करवाई है।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब-तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौंसले बढ़ जाते हैं। जिस-जिस राज्य में कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध और लूटपाट का राज ही चलता है। कांग्रेस सरकार नक्सल हिंसा को काबू करने में असफल रही है।
एक ओर जहां छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 20 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज यानि कि 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, यह शाम को 5 बजे तक चलेगी। पहले चरण में 90 में से राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव समेत चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान अलग-अलग समय पर हो रहा है। 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे, तो वहीं बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 वोटर्स 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन उम्मीदवरों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, बीजेपी की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में हो रहे मतदान के बीच सुकमा के टोंडामरका इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस धमाके में चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने दी है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली महादेव एप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार ने इस बेटिंग एप समेत 22 अवैध और एप्लीकेशन और वेबसाइट्स पर बैन लगा दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'सरकार को आखिरकार होश आ गया।'
सीएम बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'आख़िरकार केंद्र सरकार को होश आया और उसने 'महादेव ऐप' पर बैन लगाने का फ़ैसला किया। मैं कई महीनों से सवाल पूछ रहा हूं कि सट्टा खिलाने वाले इस ऐप का केंद्र सरकार बंद क्यों नहीं रही है। मैंने तो यहां तक कहा था कि शायद 28 प्रतिशत जीएसटी के लालच में प्रतिबंध नहीं लग रहा है या फिर भाजपा का ऐप संचालकों से लेन-देन हो गया है।''
वहीं, भूपेश बघेल ने आगे लिखा, आश्चर्य है कि ईडी महीनों से इस मामले की जांच कर रही है और फिर भी ऐप का संचालन लगातार होता रहा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






