- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनों की तलाश में प्लांट के बाहर एकत्र हो गए।
सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि घटना जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव में हुई जहां वेदांता कंपनी के विद्युत संयंत्र में बॉयलर के ट्यूब में विस्फोट हो गया। ठाकुर ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई वहां काफी संख्या में श्रमिक काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि तीन श्रमिकों की मौत घटनास्थल पर हुई और छह अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और वहां से मजदूरों को बाहर निकाला।
- Details
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। शहर के बीचों-बीच बना करीब 60 फीट लंबा लोहे का पुल चोरी हो गया है। इस अजीबोगरीब घटना की शिकायत दर्ज होते ही पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। यह पुल कोरबा शहर के मध्य भाग से होकर गुजरने वाली हसदेव बायीं तट नहर पर बना हुआ था और पिछले करीब 40 सालों से वार्ड नंबर 17 के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन था।
रात तक था 60 फीट लंबा पुल, सुबह गायब, जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पुल रात करीब 11 बजे तक पूरी तरह सुरक्षित था। उसी समय वार्ड के कई लोग इसी पुल से होकर अपने घर लौटे थे। लेकिन सुबह जब लोग बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि पुल अपनी जगह से पूरी तरह गायब है। इसकी सूचना तुरंत वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास को दी गई। वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि नहर के ऊपर बना लोहे का पूरा ढांचा ही गायब हो गया है। पुल चोरी की गंभीरता को देखते हुए पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने तत्काल लिखित शिकायत तैयार की और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मुलाकात कर मामला दर्ज कराया।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही धान खरीद के दौरान कथित तौर पर अनियमितता बरतने के आरोप में 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक कर्मचारी बर्खास्त, तीन ड्यूटी से हटाए गए
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस मामले में एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है तथा तीन अन्य को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
मुंगेली में कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी
उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में मुंगेली जिले में कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिला प्रशासन ने जिले की 14 राइस मिल सील कर दी हैं और वहां मौजूद 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त कर लिया है। राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर को एमएसपी पर धान की खरीद शुरू की गई, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी।
- Details
रायपुर: भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार शाम को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
उनके पुत्र शाश्वत शुक्ल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद शुक्ल को इस महीने की दो तारीख को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था। आज शाम 4.48 बजे में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्ल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा शाश्वत और एक बेटी है।
साहित्य जगत में गूंजने वाली धीमी आवाज खामोश
शाश्वत ने बताया कि शुक्ल के पार्थिव शरीर को पहले उनके निवास स्थान ले जाया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार के संबंध में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। शाश्वत शुक्ल ने बताया कि अक्टूबर माह में सांस लेने में हो रही तकलीफ के बाद शुक्ल को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी तब से वह घर पर ही इलाज करा रहे थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






