ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिछले दो दिनों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार को दो और माओवादियों के शव बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभियान के तहत मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को आज मुठभेड़ स्थल पर तलाश के दौरान दो और नक्सलियों के शव मिले।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान बुधवार को दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।" उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अभियान में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत कम से कम 17 स्वचालित और अन्य हथियार बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाई गई दो दर्जन से अधिक बारूदी सुरंगों को भी निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख