ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. घटना के कारण हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में आवागमन बाधित हुआ है। रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 22 किलोमीटर दूर सिलयारी मांढर के मध्य मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी बिलासपुर से रायपुर की तरफ रवाना हुई थी। जब वह सिलयारी मांढ़र रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची, तब उसके 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का दल रवाना किया गया तथा सुधार कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना के कारण लगभग आधा दर्जन रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुधार कार्य जारी है तथा जल्द ही इस मार्ग में आवागमन शुरू हो जाएगा. घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख