ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन
बंगाल में मालदा और मुर्शिदाबाद के बाद अब सिलीगुड़ी में भड़की हिंसा
प्रयागराज में दलित को जिंदा जलाकर मारा, कानून व्यवस्था ध्वस्त: राय

हैदराबाद: तेलंगाना के यदाद्री जिले में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में गिरने से 14 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। सुबह लगभग 10 बजे लक्ष्मापुरम गांव के निकट मूसी नदी नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली गिर गई।

उन्होंने बताया कि ट्रॉली में 20 से अधिक लोग सवार थे। राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त एस रमेश ने बताया ,‘‘मृतकों में 14 महिलायें और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे में कम से कम सात लोग घायल हो हुए हैं जिन्हें एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख