ताज़ा खबरें
आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ

नई दिल्ली: आप सरकार के आरोपों के बाद हटाए गए दानिक्स स्तर के अधिकारियों को सैलरी दी जाए। इन अधिकारियों की सैलरी काटने के आदेश दिल्ली सरकार ने जारी किए थे। अब इस मामले में उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुख्य सचिव को आदेश जारी किए हैं कि वे दोनों दानिक्स अधिकारियों की सैलरी जारी करें। दिल्ली सरकार ने गृह विभाग के अधिकारी यशपाल गर्ग और सुभाष चंद्रा के संबंध में आदेश दिए थे कि इनकी सैलरी काटी जाए। इन अधिकारियों के सस्पेंड करने के आदेश को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया। इसके बाद उपराज्यपाल ने इन अधिकारियों की सैलरी जारी किए जाने के आदेश जारी किए हैं। उपराज्यपाल ने सरकार के आदेशों को अवैध मानते हुए ये आदेश भेजे हैं। आदेशों में मुख्य सचिव को कहा गया है कि केंद्र सरकार के आदेशों को सख्ती से लागू किया जाए। इन अधिकारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाए।

ज्ञात हो कि इन अधिकारियों ने एक बड़े प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यह कार्यवाही की थी। इस प्रदर्शन में करीब 200 दानिक्स अधिकारी शामिल हुए थे। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे अधिकारी थे जो हड़ताल के दिन कार्यालय ही हीं आए थे और आईएएस अधिकारी ने भी आधे दिन की हड़ताल की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख