ताज़ा खबरें
जिस हॉस्पिटल से बच्चा चोरी हो, उसका लाइसेंस रद्द करो: सुप्रीम कोर्ट
गड़े मुर्दे मत उखाड़ो भारी पड़ेगा, हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ: सुमन

पटना: भाजपा ने आज (मंगलवार) आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस के इशारे पर वोट काटने के लिए वहां का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। पटना स्थित अपने आवास पर आज आयोजित जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होना है और नीतीश कुमार कांग्रेस के इशारे पर खासतौर से कुर्मी वोट तोड़ने के लिए वहां का लगातार दौरा कर रहे हैं, जो कि भाजपा के परंपरागत मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुर्मी वोट को बांटने या कांग्रेस को मदद करने के अपने मिशन में हालांकि कामयाब नहीं हो पाएंगे और उनके ऐसा करने से वहां कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश में उनका कोई प्रभाव नहीं है। सुशील ने नीतीश कुमार पर लगाए गए अपने इस आरोप के पक्ष में कहा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नीतीश और कांग्रेस दोनों के सलाहकार रहे हैं। उन्होंने नीतीश के उत्तर प्रदेश चुनाव में ‘वोटकटवा’ साबित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में उनके बारे में ऐसी टिप्पणी की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख