ताज़ा खबरें
कश्मीर के बडगाम में खाई में गिरी बीएसएफ जवानों की बस, तीन शहीद
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को बताया असंवैधानिक

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष के रूप में अमित शाह रविवार से नये कार्यकाल की शुरूआत करने वाले हैं क्योंकि उनका पुननिर्वाचन लगभग तय है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शाह का मौजूदा कार्यकाल आज पूरा हो गया और नया कार्यकाल पूरे तीन साल का होगा। उनका फिर से चुना जाना वस्तुत: औपचारिकता भर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद भरोसेमंद माने जाने वाले शाह को पिछले साल उस वक्त अध्यक्ष चुना गया था जब राजनाथ सिंह केंद्र में मंत्री बना दिए गए थे। शाह कल जब अपना नामांकन दाखिल करेंगे तो भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है। नामांकन के बाद शाह को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है।

मोदी शनिवार रात शाह और उनकी टीम के लिए रात्रिभोज का आयोजन कर रहे हैं। शाह के अध्यक्ष रहते भाजपा महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर की सत्ता में काबिज हुई, लेकिन दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनावों में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। बहरहाल, पार्टी सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया कि उनके ‘ऊर्जावान और केंद्रित रहने वाले’ नेतृत्व ने संगठन को मजबूत किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख