ताज़ा खबरें
हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का 10 में से नौ सीटों पर कब्जा
राज्यसभा में विपक्ष ने डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र का उठाया मुद्दा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की मंजूरी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मतदान के दौरान ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएँ! उन्होंने ट्वीट में हैशटैग काम बोलता है का प्रयोग किया है। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया है। अनुमानों में आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की जा रही है। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर छह बजे तक 56.75 फीसदी मतदान हुआ है।

कई चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनती दिख रही है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा का प्रदर्शन सुधरा है। वहीं कई एग्जिट पोल में कांग्रेस की हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है और उसका खाता भी खुलता हुआ नहीं दिख रहा है। एग्जिट पोल से एक अनुमान मिलेगा है कि दिल्ली में किसकी सरकार बन सकती है। अभी तक के एग्जिट पोल्स के अनुसार, आप को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 17 सीटों का नुकसान हो रहा है। उसको 50 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं भाजपा को 16 सीटों को फायदा होता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में कांग्रेस को एक सीट का फायदा होने का अनुमान है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अरविंद केजरीवाल इस बार 70 में से 70 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख