ताज़ा खबरें
इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से लिया वर्ल्ड कप का बदला, सेमीफाइनल में हराया
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव की सभी 13 सीटें जीतनी होंगी। उन्होंने कहा कि वह भी इन विधानसभा सीटों पर जाकर प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री सरकार के कामकाज के साथ ही इन सीटों पर जाकर प्रवास करें। बैठक में तय किया गया कि प्रभारी मंत्री और पदाधिकारी वहां प्रवास के दौरान बूथ व सेक्टर कमेटी की बैठक करेंगे।

उपचुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए

प्रदेश नेतृत्व ने 13 विधानसभा सीटों के होने वाले उपचुनाव में पांच प्रभारी मंत्रियों के साथ ही दूसरे मंत्रियों को भी लगा दिया है। ऐसे मंत्रियों को पार्टी ने दूसरी जिम्मेदारी सौंपी है तो उनके साथ दूसरे मंत्रियों को प्रभारी बना कर लगाया है। यह फैसला शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने किया है।

केशव प्रसाद मौर्य गोविन्दनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए। केशव प्रसाद के महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी बनाए जाने के कारण उनके साथ काबीना मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी'को लगाया गया। भूपेन्द्र चौधरी गंगोह सीट पर प्रभारी हैं। लखनऊ कैंट सीट के प्रभारी आशुतोष टंडन व सतीश महाना हैं। प्रतापगढ़ सीट पर प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बनाए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बन जाने के बाद उनके साथ राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी और पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि को लगाया गया है।

घोसी के विधायक फागू चौहान के बिहार के राज्यपाल बन गए हैं। वहां भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर प्रभारी बनाए गए हैं। रामपुर सीट के प्रभारी मंत्री डा.दिनेश शर्मा और पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह हैं। टूंडला सीट पर मंत्री श्रीकांत शर्मा और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बी.एल.वर्मा प्रभारी हैं। हमीरपुर सीट पर प्रभारी रणवीर प्रताप सिंह और प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया प्रभारी हैं।

इगलास सीट पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल प्रभारी हैं। मानिकपुर सीट पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.महेन्द्र सिंह और पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल प्रभारी हैं। जलालपुर सीट पर मंत्री ब्रजेश पाठक और व भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष सिंह प्रभारी हैं। बलहा सीट पर मंत्री रमापति शास्त्री और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी प्रभारी हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख