ताज़ा खबरें
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

उभ्भा (सोनभद्र): जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक एवं लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है। सोनभद्र के उम्भा गांव के दौरे पर आईं प्रियंका गांधी ने 370 पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक है और लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है। जब ऐसे फैसले किए जाते हैं तो नियम कायदों का पालन करना होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती आई है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारे यहां सिर्फ एक ही व्यक्ति की आवाज नहीं सुनी जाती है, जैसा भाजपा में होता है। कांग्रेस में सभी की आवाज सुनी जाती है, उस पर चर्चा होती है, तब कोई राय कायम होती है। इससे पहले वाराणसी पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने टवीट किया, ''आज मैं सोनभद्र जा रहा हूं, जहां मैं उम्भा गांव के अपने भाइयों, बहनों और बच्चों से मिलूंगी, उनकी कुशल क्षेम जानूंगी।''

प्रियंका गांधी ने कहा कि उम्भा में नरसंहार पीड़ित परिवारों से चुनार के किले में मुलाकात के दौरान उन्होंने वायदा किया था कि वह फिर मिलने आएंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रियंका का फोटो टवीट किया है, जिसमें उन्हें सोनभद्र पहुंचते दिखाया गया है, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ता भव्य स्वागत कर रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख