ताज़ा खबरें
भगवंत मान सत्ता के नशे में चूर, घमंड में किसानों को धमका रहे: कांग्रेस
किसी को मियां-तियां या पाकिस्तानी कहने पर केस नहीं चला सकते:कोर्ट
चुनाव मशीनरी राजनीतिक दलों संग बैठकें करके मुद्दों को हल करें:सीईसी
पंजाब:प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं को हिरासत में लिया, कई नजरबंद
डेटा संरक्षण के नाम पर आरटीआई को कमजोर कर रही सरकार: खड़गे
महाराष्ट्रः बीड के सरपंच हत्याकांड में घिरे मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जिमकार्बेट पार्क में ‘‘मैन वर्सेज वाइल्ड‘‘ के तमाशे में मशगूल हैं। इनकी सरकार व्हाट्सएप और टीवी में ही अपना काम देखती है, जमीनी काम तो कहीं दिखता नहीं है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि लोगों से रोजगार छीन लिया गया है। उत्पादन के सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज हो रही है। न मांग है न निजी निवेश और नहीं उसका माहौल तो विकास होगा कहां से? सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालने में सत्तारूढ़ दल कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

सच तो यह है कि भाजपा ने लोकतंत्र को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां कोई लोकलाज नहीं बची है। लोकराज में यह सबसे खतरनाक स्थिति है। लोकतंत्र को भीड़तंत्र बनाने की उसकी साजिशों से सभी को सावधान रहना होगा। देश का विदेशी मुद्रा भण्डार 26 जुलाई 2019 को समाप्त सप्ताह में 72.7 करोड़ डालर घटकर 429.65 अरब डालर रह गया है। भाजपा सरकार के नए भारत का सच यह भी है कि सन् 2018 में एक करोड़ दस लाख नौकरियां चली गईं। लूट, अपहरण की घटनाओं में बाढ़ आई है। महिलाओं के प्रति अपराधों में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

देश में हर कोई परेशान है। कानून व्यवस्था चैपट है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख