ताज़ा खबरें
बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल के नतीज आने लगे हैं। उत्तराखंड के लिए विभिन्न चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि इंडिया टीवी- सी वोटर्स के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। आज तक एक्सिस और टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में बीजेपी बहुत आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस के हाथ से सत्ता निकलती दिख रही है। आज तक एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 46-53 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को केवल 12-21 ही मिल सकती हैं। टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 53-60 और कांग्रेस को 15-22 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी-नील्सन के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 34-42, कांग्रेस 23-29 और अन्य पार्टियों को 3-9 सीटें मिलने के अनुमार है। यहां पर भी बीजेपी कांग्रेस के आगे है। लेकिन इंडिया टीवी- सी वोटर्स के एग्जिट पोल कुछ और ही कह रही है। इंडिया टीवी- सी वोटर्स के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। दोनों ही पार्टी को 29-35 सीटें मिलने के आसार है।

उत्तराखंड एग्जिट पोल

टीवी/एजेंसी                      बीजेपी            कांग्रेस             अन्य

इंडिया टीवी- सी वोटर्स          29-35            29-35            2-9

आज तक- एक्सिस माइ इंडिया 46-53            12-21           1-2

टुडेज़ चाणक्य                     53 (+/- 7)     15 (+/- 7) 2 (+/-2)

इंडिया न्यूज-एमआरसी          38                 30                 02

एबीपी-नील्सन                    34-42             23-29             3-9

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख