ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्ली: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बायोडायवर्सिटी से समृद्ध हसदेव-अरण्य क्षेत्र में तारा कोयला ब्लॉक की नीलामी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्ण समर्थन’’ से किया जा रहा ‘‘एक और पर्यावरण विनाश’’ है।

नीलामी और अडानी समूह से जुड़ाव

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में दावा किया कि तारा कोयला ब्लॉक की नीलामी में विजेता को लेकर कोई रहस्य नहीं है। उनका कहना है, "नीलामी में विजेता कंपनी सीजी सिन-गैस एंड केमिकल्स लिमिटेड है, जो मुंद्रा सिनर्जी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है। मुंद्रा सिनर्जी लिमिटेड, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।" कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस फैसले को हसदेव-अरण्य से जुड़े घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई, 2022 को छत्तीसगढ़ विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर हसदेव-अरण्य में कोयला ब्लॉकों के किसी भी नए आवंटन या नीलामी पर रोक लगाने की मांग की थी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के धोंधा गांव में नदी पर बना करीब 10 करोड़ रुपये की लागत वाला पुल भारी बारिश के बाद बह गया। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद रातभर नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ता रहा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नदी की ओर जाकर देखा तो पुल का बड़ा हिस्सा पानी में बह चुका था। कहीं पिलर उखड़े पड़े थे तो कहीं स्लैब नदी में समा गई थी। पुल का लंबा हिस्सा तेज धार में बह जाने से दर्जनों गांवों के लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।

निर्माण के समय से ही उठ रहे थे सवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीणों का कहना है कि पुल के निर्माण के समय से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे थे। पुल के अलग-अलग हिस्सों में दरारें भी दिखाई देने लगी थीं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे पुल पहले से ही कमजोर था।

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक गांव में करीब 200 चमगादड़ मृत मिले हैं। शुरुआती जांच में उनकी मौत की वजह भीषण गर्मी और लू को माना जा रहा है। घटना के बाद वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। कटघोरा वन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में चमगादड़ों के जमीन पर मृत पड़े देखा। जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे।

तालाब किनारे पेड़ों पर बसे थे हजारों चमगादड़

पाली नगर पंचायत स्थित नौकोनिया तालाब के आसपास के पेड़ों पर हजारों चमगादड़ों ने डेरा बना रखा है। हर साल फरवरी और मार्च महीने में यहां बड़ी संख्या में चमगादड़ आकर तालाब के आसपास अपना बसेरा बनाते हैं। हालांकि इस बार उनकी संख्या सामान्य से काफी अधिक बताई जा रही है।

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आईईडी में हुए विस्फोट के कारण जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। राज्य को 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है।

आईईडी ब्लास्ट में कृष्णा कोमरा, बस्तर फाइटर्स, सुखराम वट्टी, डीआरजी प्रभारी टीआई, परमानंद कोमरा, आरक्षक शहीद हो गए हैं। वहीं संजय गढ़पाले, आरक्षक घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान हुए विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एक घायल जवान को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख