ताज़ा खबरें
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने मुठभेड़ में 36 नक्सलियों को मार गिराया
एससीओ समिट में हिस्सा लेने विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे इस्लामाबाद
एमसीडी स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव न कराए जाएं: कोर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग जारी है। आज कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतगणना 8 अक्टबूर को होगी। हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.7 फीसदी मतदान हो चुका है।  वहीं 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इसलिए लोग वोट डालने के लिए लंबी कतारों में लगे हुए हैं।

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने 90 में से 89 सीटों पर कैंडिडेट खड़े किए हैं। कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। सीपीएम एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। जेजेपी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से जेजेपी ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें एएसपी को दी गई हैं। आईएनएलडी 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि उसने अपनी सहयोगी बीएसपी को 35 सीटें दी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 101 महिलाएं हैं। हरियाणा के 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इनमें 10,775,957 पुरुष मतदाता और 9,577,926 महिला मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या 467 है। वोटिंग के लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वोटिंग के दौरान वोटर अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।

सुबह नाै बजे तक 9.53 फीसदी मतदान

हरियाणा में सुबह नाै बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हो चुका है। जींद में सबसे अधिक 12.71 फीसदी मतदान हुआ है।

11 बजे तक हरियाणा में 22.7 फीसदी मतदान

हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.7 फीसदी मतदा हो चुका है। वहीं 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान केंद्रों पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इसलिए लोग वोट डालने के लिए लंबी कतारों में लगे हुए हैं।

पंचकूला में - 15.9

अम्बाला - 19.8

यमुनानगर - 23.1

कुरुक्षेत्र - 22.0

कैथल - 22.7

करनाल - 15.6

पानीपत - 20.3

सोनीपत - 17.9

जींद - 21.6

फतेहाबाद - 21.7

सिरसा - 17.5

हिसार - 18.5

भिवानी - 20.9

चरखी दादरी - 19.6

रोहतक - 15.2

झज्जर - 14.4

महेन्दरगढ़ - 17.1

रेवाड़ी - 14.7

गुरुग्राम - 16.4

मेवात - 19.6

पलवल - 16.2

फरीदाबाद - 13.6

पिछले चुनाव का रिजल्ट

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं। पार्टी का वोट शेयर 36.49% रहा। कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं। उसका वोट शेयर 28.08% रहा। जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। वोट शेयर 14.80% रहा। आईएनएलडी को सिर्फ एक सीट मिली। वोट शेयर 2.44% रहा। एचएलपी यानि हरियाणा लोकहित पार्टी को भी 1 सीट मिली। उसका वोट शेयर 0.66% था। आप एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। निर्दलीय के हिस्से में 7 सीटें गईं थीं।

2014 के चुनाव में क्या हुआ था?

2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47 सीटें मिली थीं। वोट शेयर 33.2% रहा। कांग्रेस के हाथ में 15 सीटें आईं। वोट शेयर 20.6% रहा। आईएनएलडी को 19 सीटें मिलीं। वोट शेयर 24.01% रहा। निर्दलीय के हिस्से में 5 सीटें गई थीं। वोट शेयर 10.06% रहा। बीएसपी को 1 सीट मिली थी और वोट शेयर 4.4% था। एसएडी यानि शिरोमणि अकाली दल को 1 सीट मिली थी। वोट शेयर 0.6% था।

इस चुनाव में बहुत सी पार्टियों का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। भाजपा से लेकर, कांग्रेस, जजपा, आम आदमी पार्टी से लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के लिए यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है।

लोग हमारे साथ खड़े हैं...; भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी

भिवानी, हरियाणा: तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रुति चौधरी ने कहा, "आज बहुत बड़ा दिन है, मतदाता अपने मतों के द्वारा भविष्य तय करेंगे और बहुत अच्छा भविष्य तय करेंगे क्योंकि यहां के लोग समझदार हैं और जानते हैं कि किस पार्टी ने यहां के लिए काम किया है... आज यहां हर वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है... हमने तोशाम में बहुत काम किया है और हमें उन कार्यों को और आगे लेकर जाना है... कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है क्योंकि लोग जानते हैं कि किसने काम किया है, धरातल पर लोग सब जानते हैं और लोग हमारे साथ खड़े हैं..."

आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी...; कुमारी शैलजा

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "...हमारी पार्टी फैसला करती है, यह हमारी परंपरा है। आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं...कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं...हम राज्य की सभी 90 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।"

हिसार: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने परिवार के साथ मतदान किया। पंचकूला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन ने मतदान किया।

100% मतदान करें... सीएम नायाब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं प्रदेश के लोगों से कहना चाहूंगा कि 100% मतदान करें... जिस गति से प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन सरकार ने पिछले 10 सालों में काम किया है, आने वाले समय में हम उससे भी तेज गति से काम करेंगे। मैं प्रदेश की जनता से कहना चाहूंगा कि प्रदेश के विकास के लिए खुलकर मतदान करें। विकास की गारंटी 'मोदी की गारंटी' है, कांग्रेस की कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस के दावे बेबुनियाद हैं, वे लोगों का विश्वास खो चुके हैं।"

हरियाणा की जनता से पीएम मोदी ने की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के मतदाताओं से चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पवित्र उत्सव का हिस्सा बनने और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील करता हूं।" साथ ही पीएम मोदी ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं दीं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख