ताज़ा खबरें
'जब तक मैं जिंदा हूं, किसी योग्य शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी': ममता
राहुल गांधी बेगुसराय में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में हुए शामिल
यूपी: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के दस ठिकानों पर ईडी के छापे
सेंसेक्स 3000 अंक गिरा, निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़का, 19 करोड़ स्वाहा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद और उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान से सियासी पारा हाई है। प्रियंका गांधी को लेकर दिए बयान के बाद बिधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह पर विवादित बयान दिया है।

 रमेश बिधूड़ी ने "संजय सिंह को ब्लैकिया" कहा

दिल्ली में एक रैली के दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा, "अतिशी ने बाप बदल लिया।" साथ ही उन्होंने संजय सिंह को ब्लैकिया कहा है। प्रियंका को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल अभी थमा भी नहीं था कि विधूड़ी ने एक और विवादित बयान जारी कर दिया। उनके बयान के बाद चुनावी माहौल में एक बार फिर सियासी बवाल मच सकता है।

'प्रियंका गांधी के गाल जैसी चिकनी सड़क बनाएंगे': बिधूड़ी

इससे पहले रविवार (5 जनवरी) को कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान से दिल्ली में सियासत गरमा गई है।

बिधूड़ी ने कहा, "वह प्रियंका गांधी के गाल जैसी चिकनी सड़क बनाएंगे।" इसके बाद सियासी गलियारों में तूफान मच गया और अब इन सबके बीच बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई पेश की है।

"केजरीवाल और अतिशी ने 10 सालों में लूटा: "रामवीर बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी के अलावा बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को लुटेरा कह दिया। रोहीणी में बीजेपी की रैली के दौरान रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "दिल्ली को गोरी, गजनी, नादिर शाह, तैमूर लंग और अंग्रेजो ने भी लूटा उसी तरह केजरीवाल और अतिशी ने 10 सालों में लूटा।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख