ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जींद: विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर बंधक बनाने और कथित रूप से दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरूक्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2011 में उसका संपर्क गांव दबलैन निवासी शीलू के साथ हुआ। शीलू ने उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगा लाया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला पिछले पांच साल से जारी रहा। महिला का आरोप है कि शीलू ने उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया और घटना के बारे में बताने तथा भागने की कोशिश करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने महिला का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा शीलू के खिलाफ दुष्कर्म करने, बंधक बनाने तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख