ताज़ा खबरें
प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
अमेरिका ने भारत को दी कृषि उत्पादों पर 100 फीसद टैरिफ की धमकी

मुंबई: गीतकार से अभिनेता बने पीयूष मिश्रा ने कहा है कि टीवी कॉमेडियन कीकू शारदा की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या है। अभिनेता सिकंदर खेर ने भी यही बात कही है। हाल ही में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल उतारने को लेकर शारदा को गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया। पीयूष मिश्रा ने 'तेरे बिन लादेन..डेड ऑर एलाइव' का ट्रेलर पेश किए जाने के मौके पर संवाददाताओं से कहा, यह अराजकतावाद, मूखर्ता और अपमानजनक है...यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या है। इस फिल्म में पीयूष मिश्रा के साथी कलाकार अभिनेता मनीष पॉल ने कहा कि हर किसी की अपनी खुद की कॉमेडी है...हमारा इरादा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है, लेकिन यदि उन्हें समस्या है, तो हम उस बारे में कुछ नहीं कर सकते।

मुंबई: हाल में चौथी शादी करने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने उनकी नई पत्नी को 'दुष्ट और शैतान' कहने पर अपनी बेटी पूजा बेदी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह इन बातों से 'बहुत निराश हैं। ब्रिटेन की सामाजिक शोधकर्ता परवीन दुसांझ से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी करने वाले अभिनेता ने पूजा की तीखी टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, 'हमारी शादी के तुरंत बाद परवीन दुसांझ के खिलाफ अपनी बेटी पूजा की तीखी टिप्पणियों से बहुत निराश हूं। गलत व्यवहार के लिए कोई बहाना नहीं चल सकता।' कबीर बेदी और उनकी पहली पत्नी प्रतिमा की बेटी पूजा इस शादी से खुश नहीं हैं। उन्होंने शादी के तुरंत बाद 17 जनवरी को ट्वीट किया था, 'हर परिकथा में एक दुष्ट चुड़ैल या शैतान सौतेली मां होती है।

मुंबई: विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। शाहिद ‘रंगून’ में सैफ अली खान और कंगना रनौत के साथ काम कर रहे हैं। लुधियाना में पिछले हफ्ते एक एक्शन सीन फिल्माए जाने के दौरान वह घायल हो गए थे। शाहिद ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी अपनी एक तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘गुड मार्निंग। रंगून के सेट पर हूं।’ द्वितीय विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में 34 साल के अभिनेता एक सैनिक के किरदार में हैं। फिल्म एक प्रेम कहानी है।

 

मुंबई: कुछ महीनों पहले अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने नए स्लिम अवतार से सभी को चौंका कर रख दिया था। इस नए रूप के लिए कड़ी मेहनत करने वाली परिणीति का कहना है कि महिलाओं के शरीर के बारे में मजाक उड़ाना अपमानजनक है। 27 साल की परिणीति को लगता है कि फिटनेस या रूप रंग को लेकर टिप्पणी करने का अधिकार किसी के पास नहीं है। मीडिया से बातचीत में परिणीति ने कहा कि ‘शरीर का मजाक उड़ाना जल्दी अतीत की बात हो जाएगी। हर चीज का दौर होता है। अगर आप खुद अपने शरीर को लेकर सहज नहीं हैं तो इसे लेकर कुछ करिए। अगर आप सहज हैं तो ऐसे ही रहने दीजिए। दूसरे लोगों को इस पर वैसे भी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख